ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल की खूबसूरत वादियों में इन दिनों रोमांच का नया आकर्षण जुड़ गया है। माउंटेन मैजिक एडवेंचर पार्क में लगा 360 डिग्री टावर एडवेंचर लवर्स और पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

करीब 110 फीट ऊंचा यह टावर पर्यटकों को 3 मिनट की राइड में आसमान की ऊंचाई तक ले जाता है, जहां से अल्मोड़ा समेत कुमाऊं और हिमालय की वादियों का 360° मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। महज 350 रुपये में मिलने वाला यह अनुभव लोगों को रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम दे रहा है।

पार्क संचालक अश्विन चौधरी के अनुसार, यह अपने तरह का देश का पहला ऐसा एडवेंचर टावर है, जो पर्यटकों को इतनी ऊंचाई पर ले जाकर चारों दिशाओं का नजारा दिखाता है। वहीं ऑपरेटर गौरव चंद्र आर्या बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ यह टावर उत्तराखंड का पहला 360° टावर है, जो समुद्र तल से करीब 2300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

खास बात यह है कि राइड के दौरान पर्यटक ड्रोन से अपनी वीडियोग्राफी भी करवा सकते हैं, जिससे उनकी यात्रा यादगार बन जाती है। इसके अलावा पार्क में जिप लाइन, गो-कार्टिंग, बंजी जंपिंग, केबल साइकिल और 9D एक्सपीरियंस जैसी कई एडवेंचर गतिविधियां भी उपलब्ध हैं।

पर्यटकों का कहना है कि टावर से दिखने वाले नजारे बेहद आकर्षक हैं और यह अनुभव लंबे समय तक याद रहता है। खुशनुमा मौसम में यहां से दिखने वाली वादियां हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में बुक सेलरों और स्कूलों पर छापा: बिना मोनोग्राम ड्रेस व ओवररेटिंग की शिकायतों पर जांच
error: Content is protected !!