ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम में आज बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निगम क्षेत्र के विकास कार्यों सहित कुल 32 प्रस्ताव में चर्चा की गई, जिसमें मेयर सहित सभी 60 वार्डों के पार्षदों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान विकास कार्यों सहित निगम की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें नगर निगम के नए वार्ड से कमर्शियल टैक्स की वसूली की अंतिम तारीख 31 दिसंबर रखी गई।

इसके अलावा नगर निगम अपने सभी पार्षदों को स्टैचू ऑफ यूनिटी और अहमदाबाद नगर निगम के क्रियाकलाप दिखने ले जाएगा। बैठक में ये भी निर्णय लिए गए कि मंगल पड़ाव में एक शॉपिंग कंपलेक्स बनाया जाएगा।

इसके अलावा शहर में नगर निगम की खाली पड़ी जगह को व्यावसायिक दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा।

किराएदारी का एक महीना समय बढ़ाया गया है। नगर निगम कार्यालय का विस्तारीकरण होगा।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में फिर वन्यजीव का हमला, घास काटने गई महिला की मौत, इलाके में दहशत
error: Content is protected !!