ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। आज गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।

सुबह से ही गुरुद्वारों में संगतों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर गुरु नानक देव जी से आशीर्वाद लिया।

गुरबाणी की मधुर धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ हरदा अटूट लंगर का आनंद लिया और गुरु के बताए प्रेम, सेवा और समानता के संदेश को याद किया।

गुरुद्वारों में सजावट की गई है और संगतों ने एक-दूसरे को “गुरु पर्व” की शुभकामनाएं दीं।

हल्द्वानी में गुरु नानक देव जी का यह प्रकाश पर्व एकता, प्रेम और भक्ति का संदेश दे रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दिनदहाड़े झपटमारी, भगवान की तस्वीर दिखाकर महिला से सोने के कुंडल लूटे
error: Content is protected !!