ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

राजीव नवोदय विद्यालय चौनलिया में रैंगिग के बाद मारपीट का मामला आया सामने 

अल्मोड़ा। राजीव नवोदय विद्यालय चौनलिया में रैंगिग के बाद मारपीट का सामने आया है। आरोप है कि शनिवार को 11वीं के कुछ छात्रों ने कक्षा नौ के छात्रों से रैगिंग कर कपड़े धोने को कहा। ऐसा न करने पर सीनियर छात्रों ने जूनियरों के साथ मारपीट की।

मामला संज्ञान में आने पर विद्यालय प्रशासन ने चार आरोपी छात्रों को 15 दिन को निष्कासित कर दिया।

वहीं, सोमवार को बीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण कर प्रकरण की जांच के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक, मामला शनिवार शाम करीब चार बजे का है। आरोप है कि 11वीं के छात्रों ने नौवीं के छात्रों से कपड़े धोने के लिए कहा।

जूनियर छात्रों ने कपड़े धोने से इनकार किया तो सीनियर छात्र दबाव बनाने लगे। इस पर नौवीं के छात्र प्रधानाचार्य कार्यालय पहुंच गए। यह बात 11वीं के छात्रों को नागवार गुजरी और उन्होंने नौवीं के छात्रों से मारपीट शुरू कर दी।

नौवीं के छात्रों में से एक स्थानीय था। घटना की सूचना मिलने पर उसके परिजन विद्यालय पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि 11वीं के छात्रों ने उनके साथ भी अभद्रता की। विवाद इतना बढ़ा कि भतरौंजखान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया और प्रशासन को सूचना दी।

इस पूरे प्रकरण में विद्यालय प्रबंधन की ओर से अब तक स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कुछ अभिभावकों के मुताबिक,विद्यालय में अभद्रता, गालीगलौज व मारपीट आम बात हो गई है। इससे अन्य बच्चों में डर का माहौल बना रहता है। कुछ छात्र विद्यालय छोड़ने की बात भी करते हैं।

मारपीट की सूचना के बाद पुलिस विद्यालय पहुंची थी। स्कूल प्रबंधन और छात्रों के साथ वार्ता की गई है। कुछ छात्रों की काउंसलिंग कर भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत- दिल्ली के लिए अतिरिक्त रोडवेज बस सेवा की मांग, युवा कांग्रेस ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!