सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय रानीखेत ने सीमान्त मुख्यालय के प्रांगन में शहीद समास्क पर राष्ट्र के लिए अपना सर्वोच्च वलिदान देने वाले शहीद सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
तदुपरांत महानिरीक्षक महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा महानिरीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वही महानिरीक्षक महोदय ने सीमान्त के सभी अधिकारियों, कार्मिकों व उनके परिजनों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दीं तथा इस उपलक्ष्य पर अमृत मोहन प्रसाद, भा.पु.से. महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल का संदेश पढ़कर सुनाया।
सीमान्त मुख्यालय के अधिकारियों व कार्मिकों को संबोधित करते हुए महानिरीक्षक ने सीमान्त की विगत वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया।
अपने संबोधन में उन्होंने जवानों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बल अपने आदर्श वाक्य ‘सेवा सुरक्षा बंधुत्व’ से प्रेरित होकर अपने कार्यों को दक्षतापूर्ण निभाते हुए न केवल नेपाल एवं भूटान के साथ लगी सीमाओं व राष्ट्र की रक्षा कर रहा है, बल्कि आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है तथा बल ने राष्ट्र विरोधी तत्वों पर पैनी नज़र रखने के साथ- साथ मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी को रोकने के लिए भी सीमा पर प्रशंसनीय कार्य किया है।
24 मानव तस्करी से संबंधित मामले दर्ज हुए, जिसमें 24 पीड़ितों को छुड़ाया गया तथा 22 मानव तस्करों की गिरफ्तारी भी हुई। वर्ष 2024-25 में अब तक रानीखेत सीमान्त के अंतर्गत कुल 122 सीज़र के साथ 156 गिरफ्तारियाँ भी हुई हैं।
मुख्य जब्ती में भारतीय मुद्रा रू एक करोड़ पचपन लाख नौ हज़ार दो सौ बावन, नेपाली मुद्रा उनचास हजार चौवन, जापानी येन दौं लाख पचास हजार, चर्स 6.83400 ग्राम, स्मैक – 49.85 ग्राम, ब्राउन शुगर – 58.95 ग्राम, ओपियम 1.3 किलो ग्राम, एक्सप्लोसिव 580 ग्राम, 7.60 मि.मी. के 40 राउंड्स तथा 46 वन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।
समारोह में सीमान्त में कार्यरत अधिकारियों और कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यपरायणता के लिए महानिदेशक स्वर्ण डिस्क के साथ प्रशस्ति प्रमाण पत्र तथा रजत डिस्क के साथ प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शालिनी परिहार, द्वितीय कमान अधिकारी (पशु चिकित्सा) 39वीं वाहिनी, भागीरस्थ लावा, सहायक कमांडेंट 5वीं वाहिनी और आरक्षी (रसोइया) सुजन कुमार माझी 55वीं वाहिनी को महानिदेशक की स्वर्ण डिस्क के साथ प्रशस्ति पत्र तथा डॉक्टर गुरविंदर सिंह, कमांडेंट (पशु चिकित्सा अधिकारी) क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत, मनोज सनवाल द्वितीय कमान अधिकारी क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा, विजयेंद्र कुमार उप कमांडेंट 39वीं वाहिनी, शेरिंग दोरजी सहायक कमांडेंट 55वीं वाहिनी, निरीक्षक (सामान्य) दीपक यादव 39वीं वाहिनी, निरीक्षक (शस्त्रकार) दर्शन सिंह बिष्ट सीमान्त मुख्यालय रानीखेत, निरीक्षक (संचार) चौधरी पंकज अनंतराव 55वीं वाहिनी, निरीक्षक (मंत्रालयिक) रंजीत कुमास दास सीमान्त मुख्यालय रानीखेत, उप निरीक्षक (सामान्य) कैलाश चन्द्र सीमान्त मुख्यालय रानीखेत, उप निरीक्षक (संचार) दिगंता कलिता क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा, उप निरीक्षक (यान्त्रिक) दयाल चंद 11 वीं वाहिनी, सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) दिगार सिंह 57वीं वाहिनी, सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) लक्ष्मी कांता साहा 49वीं वाहिनी, सहायक उप निरीक्षक (संचार) राजू, कुमार सिंह 57वीं वाहिनी, मुख्य आरक्षी (सामान्य) अजय कुमार शर्मा 55वीं वाहिनी, मुख्य आरक्षी (सामान्य) राकेश रंजन 39वीं वाहिनी, मुख्य आरक्षी (सामान्य) सागरमल भावारिया 5वीं वाहिनी और महिला आरक्षी (सामान्य) निर्मला सीमान्त मुख्यालय रानीखेत को महानिदेशक की रजत डिस्क के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। आसूचना के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए मुख्य आरक्षी (सामान्य) संतोष कुमार को भी आसाधारण सुरक्षा पदक से सम्मानित किया गया।
समारोह में सीमान्त मुख्यालय में कार्यरत सभी अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, भूतपूर्व सैनिकों सहित उनके पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।
