ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण इकाई मुखानी कुसुमखेड़ा के व्यापारियों द्वारा आज नगर अध्यक्ष पवन जोशी महामंत्री पवन वर्मा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल पहले नगर आयुक्त ऋचा सिंह की अनुपस्थिति में सहायक नगर आयुक्त  से मिला।

जिसमें नगर निगम के नये जुड़े वार्डों से टैक्स वसूलने पर वार्ता की, जिस पर व्यापारियों द्वारा कहा गया कि 2018 में तत्कालीन सरकार द्वारा नए जुड़े नगर निगम छेत्र को 10 वर्षो के लिए टैक्स मुक्त किया गया था।

लेकिन आज व्यापारियों से 2022 से टैक्स की मांग की जा रही है जिस पर व्यापारियों ने विरोध किया, व्यापारियों द्वारा कहा गया कि जब 10 वर्ष तक टैक्स माफ किया गया है,तो फिर आज व्यापारियों को क्यों नोटिस भेजे जा रहे है और क्यों 1 वर्ष के टैक्स जमा करने के नाम पर 2022 से टैक्स लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  स्टंटबाजी के वायरल वीडियो का एसएसपी प्रहलाद मीणा ने लिया संज्ञान, चालक के विरुद्ध हुई कार्यवाही

जिस पर सहायक नगर आयुक्त द्वारा जियो दिखाते हुए कहा गया है कि केवल हाउस टैक्स पर कहा गया है जबकि व्यापारियों द्वारा कहा गया है कि ऐसी जियो में कोई बात नहीं की गई है ,केवल नये जुड़े वार्डो में 10 वर्ष तक भवन कर नहीं लिया जायेगा का आदेश था।

उसके बाद व्यापारियों द्वारा नगर निगम महापौर गजराज सिंह बिस्ट जी से मुलाकात करते हुए सरकार द्वारा कही गयी बात को कहा और इसे पूर्ण रूप से नगर निगम में जुड़े सभी व्यापारी एवं आवासीय के लिए 10 वर्ष तक छूट देने का निवेदन किया।

जिस पर नगर निगम महापौर द्वारा मोन आस्वासन देते हुए सरकार से वार्ता की बात कही, व्यापारियों द्वारा नगर निगम मेयर पर भरोसा जताया है ,और कहा कि फिर भी नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होगा।

मिलने वालों में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, नगर निगम पार्षद नीमा भट्ट,हरीश मठपाल,सुनीता वर्मा, दीपक कपिल, प्रदीप भट्ट, भास्कर त्रिपाठी, दीपक वर्मा, दीपक गुर्रानी, आशीष शर्मा, राजेन्द्र बिस्ट, नंदाबल्लभ शर्मा, नंदन कांडपाल, दिवान बिस्ट, प्रदीप ओली, फैजान, समय शर्मा सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!