ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रुद्रप्रयाग।  तहसील रुद्रप्रयाग अंतर्गत न्याय पंचायत सारी के सिन्द्रवाणी गांव में सोमवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव में आंगन में खेल रहे पांच वर्षीय मासूम को गुलदार मां के हाथों से झपटकर जंगल की ओर उठा ले गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिन्द्रवाणी गांव निवासी हेमंत सिंह का पांच वर्षीय पुत्र दक्ष सोमवार शाम करीब पांच बजे अपनी मां के साथ घर के आंगन में था। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर बच्चे को मां के हाथों से छीन लिया और जंगल की ओर फरार हो गया। घटना इतनी तेजी से घटी कि मां कुछ समझ पाती, उससे पहले ही गुलदार मासूम को ले जा चुका था।
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। अंधेरा होते ही ग्रामीणों ने मशालों और टॉर्च की रोशनी में जंगल और आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन शुरू की।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
ग्राम सभा सिन्द्रवाणी की ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे गांव के लिए अत्यंत पीड़ादायक बताया और कहा कि इस घटना से ग्रामीणों में गहरा भय व्याप्त है।
वहीं जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए वन विभाग और प्रशासन से शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में गर्मी बढ़ते ही गहराने लगी पेयजल किल्लत, 25 टैंकरों से सप्लाई की तैयारी

You missed

error: Content is protected !!