ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन बाघों का इंसानों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों के लोग बाघों के हमले से आतंकित हैं। क्षेत्र में जीवन यापन करने वाले लोगों को मुसीबतों का करना पड़ रहा है

चिन्यालीसौड़। विकासखंड चिन्यालीसौड़ के दिचली गमरी क्षेत्र में गुलदार का आतंक जारी है। गत शनिवार शाम को खालसी गांव की एक महिला पर रास्ते में गुलदार ने जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया। जिसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार के लिए चिन्यालीसौड़ सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा।

वन विभाग ने घायल का मेडिकल करवाने के बाद 15 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही गांव में वन विभाग की एक टीम भी गश्त में लगा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को करीब छह बजे खालसी गांव निवासी 29 वर्षीय रजनी अपने पति के साथ दुपहिया वाहन में बैठकर गांव जा रही थी।

गांव के निकट पहुंचते ही फराण इडिया नामे तोक में गुलदार ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह काफी जख्मी हो गई।

शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया। ग्रामीणों का आरोप है कि आदमखोर गुलदार वाहनों का पीछा कर लोगों पर हमला कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

पौड़ी के कोटा गांव में बनी है गुलदार की दहशत पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की दमदेवल रेंज और एकेश्वर ब्लॉक के कोटा गांव में 3 दिसंबर को गुलदार ने महिला को हमला कर घायल कर दिया था।

क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार के हमले के बाद वन विभाग ने यहां पर गश्त बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में फार्मेसी अधिकारी की तैनाती, अब सप्ताह में छह दिन मिलेंगी सेवाएं
error: Content is protected !!