ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वासभीमताल : बगडवार बैंड-वीरसिंग्या मोटरमार्ग निर्माण की मांग तेज, कांग्रेस नेताओं ने PMGSY को सौंपा ज्ञापनउत्तराखंड में वकील हत्याकांड का खुलासा: छोटे भाई ने ही उतारा मौत के घाट, CCTV जांच से खुली साजिशहल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से अधेड़ की मौके पर मौतSSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में बना सेवा और सुरक्षा का मॉडल; श्रद्धालुओं ने कहा— “दर्शन हुए बेहद सुगम!” नीम किरौली बाबा के दरबार में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़, श्रद्धालुओं ने अपनी जुबां से की पुलिस और प्रशासन की सराहना!
खबर शेयर करे -

भीमताल। भीमताल  के नजदीकी गांव में पिछले दिनों बाघ द्वारा दो महिलाओं को  निवाला बनाया गया जिससे गांव वालों में काफी रोज व्याप्त था।

गांवों में लोगों के लिए खतरा बने गुलदार को मारने की अनुमति मिल गई है। पिनरो के डोब गांव के साथ-साथ पांच अन्य गांवों में वन विभाग की टीम समूह बनाकर गश्त कर रही है। हर एक समूह में एक बंदूक धारी तैनात किया गया है। हालांकि अब तक बाघ व गुलदार को लेकर असमंजस बना हुआ है।

बीते चार दिनों में गुलदार ने तीन लोगों पर हमला किया है। जिसमें मलुवाताल की इंद्रा बेलवाल और पिनरो की पुष्पा देवी की मौत हो गई। तब से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी है।

वन विभाग ने घटनास्थल पर 10 कैमरे और आसपास चार पिंजरे लगा दिए हैं। लेकिन अभी तक हमलावर का कुछ पता नहीं चल पाया है। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने कहा कि जल्द आदमखोर को मारना चाहिए, ताकि क्षेत्र में कोई और घटना नहीं घटे। वन क्षेत्राधिकारमुकुल शर्मा ने बताया कि चार से पांच गांव में गश्त की जा रही है।

रविवार को दिन में एक बार गुलदार जंगल की तरफ जाता हुआ दिखा, लेकिन उसके बाद से कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हुई है।

वहीं डीएफओ चंद्र शेखर जोशी ने बताया कि गुलदार को मारने की अनुमति मिल गई है। पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की कार्यवाही चल रही है। धनराशि आते ही चेक दे दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 13 जून2026

You missed

error: Content is protected !!