ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वासभीमताल : बगडवार बैंड-वीरसिंग्या मोटरमार्ग निर्माण की मांग तेज, कांग्रेस नेताओं ने PMGSY को सौंपा ज्ञापनउत्तराखंड में वकील हत्याकांड का खुलासा: छोटे भाई ने ही उतारा मौत के घाट, CCTV जांच से खुली साजिशहल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से अधेड़ की मौके पर मौतSSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में बना सेवा और सुरक्षा का मॉडल; श्रद्धालुओं ने कहा— “दर्शन हुए बेहद सुगम!” नीम किरौली बाबा के दरबार में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़, श्रद्धालुओं ने अपनी जुबां से की पुलिस और प्रशासन की सराहना!
खबर शेयर करे -

नैनीताल में आकर विंटर लाइन दर्शन नहीं किए तो क्या किया नैनीताल में विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। विंटर लाइन का दीदार करने के लिए हर साल हजारों पर्यटक उत्तराखंड आते हैं। नैनीताल से विंटर लाइन का सुंदर नजारा दिखने लगा है। जिसे देखने के लिए पर्यटकों और फोटोग्राफरों की भीड़ उमड़ने लगी है।

नैनीताल और इसके आसपास के इलाकों में इन दिनों बेहद ही शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। आजकल शाम आसमान में सुंदर नजारा देखने को मिल रहा है और ये नजारा विंटर लाइन का है। चटक रंगों से सराबोर क्षितिज को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है।

आजकल दिन में नैनीताल का मौसम है बेहद सुहावना हो रहा है।

आजकल दिन में नैनीताल का मौसम बेहद खुशनुमा हो रहा है। दिनभर दिन में चटख धूप खिली रह रही है तो शाम में अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।

इन दिनों शाम ढलने के साथ ही नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ताकुला के समीप लाल पीली गुलाबी रंगों से रंगा आसमान का नजारा देखने को मिल रहा है।

 विंटर लाइन आपको कालाढूंगी रोड हल्द्वानी मार्ग. भवाली मार्ग भीमताल से रानी बाग को जाने वाले मार्ग से विंटर लाइन के दर्शन हो सकते हैं 

क्या होती है विंटर लाइन 

सर्दियों में पहाड़ों पर लाल,पीली और गुलाबी रंगों की लाइनें देखने को मिलती हैं। इसे ही विंटर लाइन कहा जाता है।विशेषज्ञ मानते हैं कि ठंड के मौसम में वायुमंडल में नमी और मैदानी क्षेत्रों की धूल एक सीमित ऊंचाई के बाद रुक जाने से एक समानांतर रेखा बन जाती है।

शाम के समय धूलकण के अधिक ऊपर उठने पर जब उस पर सूर्य की रोशनी पड़ती है तो वह चमक उठती है।

धूलकण जितने ज्यादा होते हैं यह लाइन उतनी ही गहरी दिखाई देती है। इसे ही विटर लाइन के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें :  “नगर के नायक सम्मान” बना जनसेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरण का सशक्त अभियान

You missed

error: Content is protected !!