ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र कृष्णापुर में पहाड़ी से आया विशाल बौल्डर गाड़ी को ऊपर  गिरा 

 रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल।  तल्लीताल क्षेत्र में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर लुढ़ककर नीचे खड़ी कार पर जा गिरा। घटना कृष्णापुर क्षेत्र में शाम करीब 6 बजे हुई, जहां घर के बाहर खड़ी बलेनो कार बोल्डर की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि बोल्डर के साथ कई अन्य पत्थर भी नीचे गिरे, जिनकी चपेट में आकर पास खड़ी स्कूटी और मोटरसाइकिल खाई में जा गिरीं।

गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि बोल्डर कार से आगे बढ़ता, तो नीचे स्थित कई घरों को भी भारी क्षति पहुंच सकती थी।

स्थानीय निवासी अनिल सिंह रावत ने आरोप लगाया कि पास में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह बोल्डर ढीला होकर गिरा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में करीब चार हजार परिवार रहते हैं और स्कूली बच्चों का भी यही रास्ता है।

जिससे खतरा और बढ़ गया है। वहीं पंकज चौधरी ने बताया कि बोल्डर पर पहले ड्रिलिंग की गई थी, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जो हादसे की वजह बन सकता है।

प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए संभावित खतरे को देखते हुए करीब 25 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। तहसीलदार अक्षय भट्ट की देखरेख में प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है और उन्हें नजदीकी स्कूल में ठहराया गया है।

एसडीएम नवाजिश खालिक ने बताया कि शेष खतरनाक बोल्डरों को तोड़ने के बाद ही विस्थापित परिवारों को वापस भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
error: Content is protected !!