ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल स्थित केलाखान कैंट से लगे जंगल में भीषण आग लगी मौके में पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारी

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। केलाखान कैंट से लगे जंगल मे रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उससे कैंट से लगे रिहायशी क्षेत्र को खतरा पैदा हो गया।
नैनीताल से 3 किलोमीटर दूर केलखान के जंगल में आग लग गई।

आग ने देखते ही देखते पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कैंट से लगे स्टाफ क्वाटर्स को भी खतरा पैदा हो गया। आग इतनी भीषण थी कि वो घरों की तरफ तेजी से बढ़ती गई, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने वनअग्नि को बुझाने के प्रयास किया। लेकिन उन्हें सफलता नही मिली।

सूचना के बाद नैनीताल से दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची फायरमैन उमेश कुमार ने बताया कि आग बुझाने में जुट गई। और जल्दी ही आज में काबू पा लिया जाएगा।

कई घंटों की मसक्कत के बाद स्थानीय, कैंट कर्मी और दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में सफलता मिली।

पंकज गोस्वामी ने कहा की आग इतनी भयानक थी। कि लोगों के घर तक आग बढ़ रही थी।

स्थानीय लोगों और दमकल विभाग के कर्मचारियो की मदद से भारी मकसत के बाद आग में काबू पा लिया हालांकि वनाग्नि से जान माल का कोई नुकशान नही हुआ, लेकिन वन संपदा के एक बाद हिस्सा जल कर स्वाहा हो गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में बारिश के बाद हादसा: युगमंच के संस्थापक जहूर आलम पर गिरी दीवार

You missed

error: Content is protected !!