ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में भाजपा नेता की हत्या से बवाल, 12 नामजद; चार गिरफ्तार, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई,भारी पुलिस फोर्स तैनातUKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा पर नैनीताल पुलिस की कड़ी नजर, SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजाड्यूटी में नशाखोरी पड़ी भारी ; उधम सिंह नगर से मेला ड्यूटी पर आए दोनों पुलिसकर्मी हिरासत में, ड्यूटी में नशा और अपराध बर्दाश्त नहीं, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. बोले— “वर्दी कानून से ऊपर नहीं, कानून के प्रति जवाबदेही का प्रतीक है”कैंची धाम में स्थानीय लोगों की आवाजाही पर रोक की खबरें भ्रामक, आईडी दिखाकर कर सकते हैं निर्बाध आवागमन : एसएसपी मंजूनाथ टीसीयूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा कड़े सुरक्षा घेरे में संपन्न, SSP मंजूनाथ टीसी ने केंद्रों का लिया जायजा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर के व्यस्त नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में लेने लगी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी, जिसके कारण आसपास स्थित दुकानों, प्रतिष्ठानों और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया गया और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचते ही मोर्चा संभाल लिया और आग को अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में सफल रही। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन रेस्टोरेंट को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आग की वजह से भवन के भीतर रखा फर्नीचर, विद्युत उपकरण और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और प्रशासनिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचती तो आग आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों तक भी फैल सकती थी, जिससे नुकसान और अधिक बढ़ सकताध था।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में द्वितीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों ने लगाए दमदार शॉट

You missed

error: Content is protected !!