ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्कूल परिसर में खड़ी बसों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले स्कूल परिसर में खड़ी एक बस में लगी। कुछ ही देर में आग ने पास में खड़ी दूसरी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्कूल भवन के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचा। घटना के दौरान क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया

जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग की चपेट में आने से दो बसें पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।

सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रथम दृष्टया आग बस से शुरू होने की बात सामने आ रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

उन्होंने कहा कि हाल ही में विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर लगातार अभियान चलाया गया है और भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

साथ ही हाल में हुई अन्य अग्निकांड की घटनाओं के मद्देनजर शासन और मुख्य सचिव स्तर से प्रदेशभर में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश दिए गए हैं, जिनका सख्ती से पालन कराया जाएगा।

प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन से भी घटना संबंधी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, रामगढ़ के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर जनता से मांगा आशीर्वाद

You missed

error: Content is protected !!