ब्रेकिंग न्यूज़
A pistol cal. 9x19 Parabellum is fired in the dark. Close-up.
खबर शेयर करे -

आपसी विवाद के चलते वारदात की आशंका, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

उधम सिंह नगर।  शक्तिफार्म क्षेत्र में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली महिला के सीने को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई थी, जिसके साथ वह रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच भी विवाद चल रहा था।

महिला की छोटी बहन के अनुसार शनिवार शाम दोनों बहनें बाजार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से महिला घायल हो गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

फायरिंग की आवाज सुनते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

सितारगंज पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में बड़ा हादसा टला:अनियंत्रित टैंकर ने दो महिलाओं को कुचला, एक की टांग बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हायर सेंटर रेफर
error: Content is protected !!