ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से पूर्व हल्द्वानी में रविवार को संविधान जागरूकता दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया।

रैली का उद्देश्य लोगों को भारतीय संविधान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा रैली की शुरुआत ऊंचापुल, मुखानी और तिकोनिया चौराहे से होते हुए अंबेडकर मैदान में जाकर संपन्न हुई।

जैसे ही रैली तिकोनिया चौराहे पर पहुंची, वहां राजपुरा वार्ड नंबर 12 की पूर्व पार्षद एवं यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव राधा आर्या सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार पिन्नू, पूर्व मेयर प्रत्याशी मनोज कुमार मन्नू समेत बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया ।

इस दौरान पूर्व पार्षद राधा आर्या ने कहा, “संविधान हम सभी की पहचान है, और बाबा साहब अंबेडकर ने हमें जो अधिकार दिए हैं, उन्हें जानना और उनके प्रति जागरूक होना हर नागरिक का कर्तव्य है।”

सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार पिन्नू ने कहा कि यह रैली केवल एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि समाज में संविधानिक मूल्यों को जागरूक करने की दिशा में एक कदम है।
रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और संविधान के महत्व को लेकर चर्चा भी की इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि हर नागरिक को संविधान के प्रावधानों और अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वह एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण कर सके।

यह भी पढ़ें :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हल्द्वानी में भव्य योग शिविर, डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में 350 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

You missed

error: Content is protected !!