ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोधनैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तन
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां ज्योतिर्मठ सुभाई मार्ग पर एक कार में आग लग गई। कार में जली हालत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। और घटना की जांच कर रही है। जोशीमठ में रविवार की सुबह भविष्य बद्री मोटर मार्ग पर एक जली हुई कार और उसके अंदर एक जला हुआ महिला का शव मिला।

सड़क से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीण को सड़क के किनारे जली हुई कार दिखाई दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जब गाड़ी के अंदर झांका तो वहां एक शव पड़ा हुआ था।

जला हुआ शव किसी महिला का लग रहा था। शव ड्राइवर की बगल वाली सीट पर था लेकिन वाहन का चालक या कोई अन्य व्यक्ति कार में नहीं मिला।

ग्रामीणों ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। जिसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शव की पहचान के लिए फॉरेंसिक टीम से मदद ली जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : हरीश पनेरु ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से की मुलाकात, नशा मुक्त समाज और 2027 चुनाव रणनीति पर मंथन

You missed

error: Content is protected !!