ब्रेकिंग न्यूज़
पिरुल से बदली तकदीर: ध्वेती गांव की भारतीय जीना बनीं ‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’, 24 महिलाओं को दिया रोजगारकुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरार
खबर शेयर करे -

वाहन से पेट्रोल चुराने वाला शातिर चोर को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस चैकिंग की डर से अपने वाहन का नंबर प्लेट हटाकर गोलापार स्टेडियम के पास खाली मैदान में खड़ा किया था वाहन

हल्द्वानी। त्रिलोचन पुत्र विष्णु राम निवासी लमगड़ा शहर फाटक अल्मोड़ा द्वारा अपने वाहन में अम्बिका पेट्रोल पम्प से तेल भराने के पश्चात बाईपास रोड गोलापार के पास खड़ी कर सोने व कुछ समय पश्चात गाड़ी से खट-खट की आवाज आने व उतरकर नीचे आने देखने पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेल के गेलन व पाइप को अपने वाहन संख्या UP 26 AJ 3799 कार में रखकर तेजी भागने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाने में एफआईआर नं0 36/202 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उ0नि0 मनोज कुमार के सुपुर्द की गय़ी।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसपी हल्द्वानी को पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। उक्त आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
  चैकिंग दौरान गौलापार स्टेडियम के पास खाली मैदान में एक बिना नम्बर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर खड़ी मिली, जिसकी तलाशी के समय डिग्गी से चोरी का लगभग 30 लीटर डीजल व 01 प्लास्टिक का पाईप व 02 नम्बर प्लेट जिनमें वाहन संख्या UP26 AJ 3799 अंकित था बरामद किया गया।
अभियुक्त विनय कुमार उपरोक्त के द्वारा अपनी गलती की माफी मांगते हुये बताया गया कि उसके द्वारा गोलापार बाईपास रोड़ के पास खड़ी गैस की गाड़ी से तेल चोरी कर भाग रहा था तभी रास्ते में गोलापुल पर पुलिस की चैकिंग हो रही थी।
जिससे डरकर उसके द्वारा अपनी कार स्टेडियम के पास खाली मैदान में खड़ी कर दोनो न0 प्लेट हटा दी थी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान: स्मैक तस्कर, शराब तस्कर और सट्टेबाज समेत 3 गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!