ब्रेकिंग न्यूज़
पिरुल से बदली तकदीर: ध्वेती गांव की भारतीय जीना बनीं ‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’, 24 महिलाओं को दिया रोजगारकुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरार
खबर शेयर करे -

नैनीताल नगर पालिका और पुलिस की टीम सक्रिय मोड पर दिखी।

अतिक्रमण किया गया है उन सभी दुकानों का सामान जप्त कर पालिका ने 20 दुकानों का 5000 का चालान भी किया गया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में नगर पालिका और पुलिस की टीम सक्रिय मोड पर दिखी।

टीम ने माल रोड में स्थित सड़को और नालियों पर किये गए अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए सामान जप्त कर चालान किया गया। साथ ही व्यपारियो को दोबारा ऐसा ना करने की हिदायत भी दी।

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने नैनीताल के ट्रैफिक संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस और नगर पालिका को नगर की माल रोड एवं अन्य मार्गो से वाहन हटाने के साथ दुकानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए थे।

पुलिस द्वारा कल जनता से नगर की सड़कों से वाहन और अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी।

जिसके बाद आज नगर पालिका ईओ के नेतृत्व में पालिका की टीम और पुलिस की टीम ने नैनीताल की माल रोड में अभियान चलाते हुए सभी वाहनों को हटाने की कवायद शुरू कर दी। साथ ही जिन दुकानों में अतिक्रमण किया गया है उन सभी दुकानों का सामान भी जप्त किया गया है।

वही पालिका ने 20 दुकानों का 5000 का चालान भी किया गया।

इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपक गोस्वामी अधिशासी अधिकारी विनोद सिंह जीना एस आई दीपक सिंह बिष्ट, अतिक्रमण टीम कमल कटियार, मनोज कुमार योगेश टंटा दीपक कुमार आदि कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में कांग्रेस का प्रदर्शन, EVM हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की उठाई मांग

You missed

error: Content is protected !!