ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक संचालित स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया को सरल बनाने का फैसला किया है, जिसे शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इस फैसले से प्रदेश के 400 से अधिक मदरसों को बड़ी राहत मिलेगी, जो वर्तमान में प्राथमिक और जूनियर स्तर पर शिक्षा दे रहे हैं। अब इन संस्थानों को मान्यता के लिए राज्य स्तर तक नहीं जाना होगा, बल्कि जिला स्तर पर ही उनकी प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।

जिला समितियों को मिली नई जिम्मेदारी

संशोधित नियमों के तहत प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल की मान्यता का अधिकार अब जिला स्तरीय शिक्षा समितियों को दे दिया गया है। पहले अल्पसंख्यक संस्थानों को मान्यता के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड, रामनगर के पास जाना पड़ता था, जिससे प्रक्रिया लंबी और जटिल हो जाती थी। नई व्यवस्था जुलाई 2026 से लागू होगी।

हालांकि, कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन संस्थानों को पहले की तरह ही रामनगर स्थित बोर्ड से मान्यता लेनी होगी, ताकि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर नियंत्रण बना रहे।

अर्धकुंभ 2027 को लेकर भी फैसले

कैबिनेट बैठक में हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब मेला अधिकारी 1 करोड़ रुपये तक के निर्माण कार्यों को स्वीकृति दे सकेंगे, जबकि 5 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को गढ़वाल मंडल आयुक्त मंजूरी देंगे।

सरकार का मानना है कि इन फैसलों से प्रशासनिक प्रक्रियाएं तेज होंगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसा: नदी में समाई कार, 4 की मौत, 3 घायल

You missed

error: Content is protected !!