ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

एक ही परिवार के 5 भाइयों की एक साथ शादी, बारात लेकर खुद पहुंचीं दुल्हनें! जौनसारी परंपरा से हुए 7 फेरे

देहरादून। उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र के खरासी गांव में एक अनोखी और पारंपरिक शादी ने सभी का ध्यान खींच लिया। यहां एक ही परिवार के पांच भाइयों—नरेंद्र, प्रदीप, प्रीतम, अमित और राहुल—का विवाह एक ही मंडप के नीचे संपन्न हुआ। इस खास आयोजन को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे और पूरा गांव उत्सव में डूबा नजर आया।

यह विवाह जौनसारी समाज की परंपरा ‘जोझोड़े’ के तहत हुआ, जिसमें दुल्हनें स्वयं बारात लेकर दूल्हों के घर पहुंचती हैं। स्थानीय संस्कृति में यह परंपरा संयुक्त परिवार की एकता, सामंजस्य और सामाजिक सम्मान का प्रतीक मानी जाती है।

इस सामूहिक विवाह में नरेंद्र की शादी अन्नू से, प्रदीप की निक्की से, प्रीतम की पुनीता से, अमित की निर्मला से और राहुल की शादी आंचल के साथ हुई। सभी दूल्हा-दुल्हन इस खास मौके पर बेहद खुश नजर आए और पूरे गांव में जश्न जैसा माहौल रहा।

परिवार के मुखिया दौलत सिंह चौहान ने इस आयोजन को खास बना दिया। वह पेशे से ठेकेदार हैं और संयुक्त परिवार के मुखिया के रूप में जाने जाते हैं। पांचों दुल्हनों के एक साथ ससुराल पहुंचने पर गांव में उन्हें देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अनोखे विवाह के बाद अब परिवार अपनी बेटी प्रियंका की शादी की तैयारियों में जुट गया है, जिसका विवाह रणवीर सिंह के साथ होना है।

पूरे क्षेत्र में यह आयोजन सामाजिक एकजुटता और पारंपरिक संस्कृति की मिसाल बन गया है, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में द्वितीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों ने लगाए दमदार शॉट

You missed

error: Content is protected !!