ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र स्थित राम मंदिर वाली गली में युवक से दिनदहाड़े लूट हो गई। युवक हल्द्वानी बाजार में खरीदारी करने पहुंचा था। जहां एक नशेड़ी ने उससे 8800 रुपए छीन लिए।

ओखलकांडा के हरीशताल निवासी पीड़ित रमेश चन्द्र भट्ट ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर सौंपकर बताया कि 16 दिसंबर मंगलवार के दिन लगभग दोपहर के 1:30 बजे वह खरीदारी के लिए पटेल चौक से डीके पार्क की ओर जा रहा था।

इस दौरान राम मंदिर वाली गली में चेहरे पर चोटों के निशान वाले एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से आकर धमकाने लगा। आरोप है कि आरोपित ने जबरन पीड़ित की जेब में हाथ डाकर 8,800 रुपये नकद निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में फुटेज चेक की। लेकिन वहां कुछ स्पष्ट नहीं दिखा।

इसके बाद दो पुलिसकर्मी पीड़ित के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां राम मंदिर गली में लगे सीसीटीवी की जांच की गई। जांच में पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड पाया गया।

पीड़ित ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।

 कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  “एक शाम शहीदों के नाम” में उमड़ा जनसैलाब, स्वतंत्रता दिवस पर वीर बलिदानियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

You missed

error: Content is protected !!