ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।

लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी दीपांशु बेलवाल को थाना चोरगलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दबोच लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जनपद में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस के अनुसार, सुंदरपुर बेलवाल (गोलापार) निवासी दीपांशु बेलवाल पर आरोप है कि उसने जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री के नाम पर शिकायतकर्ता कमला देवी (नवाबी रोड, हल्द्वानी) समेत अन्य लोगों से करीब 1.44 करोड़ रुपये की ठगी की।

इस मामले में वर्ष 2025 में थाना चोरगलिया में आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468 और 471 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन CE2CT-2026 का भव्य शुभारंभ

You missed

error: Content is protected !!