ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

टहलने आने वाली महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार, महिलाओं ने वीडियो बनाकर पकड़वाया
हरिद्वार। गंगनहर पटरी पर टहलने आने वाली महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित रुड़की निवासी बताया गया है और पेशे से अकाउंटेंट है। महिलाओं ने उसकी हरकतों से तंग आकर पहले मोबाइल से वीडियो बनाई और फिर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
मामला सिंहद्वार से शंकराचार्य चौक के बीच गंगनहर पटरी का है, जहां रोजाना सुबह-शाम बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग सैर करने आते हैं। काफी दिनों से स्कूटी सवार एक युवक वहां महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था।
वीडियो बनाकर दी पुलिस को सूचना
रविवार देर शाम कनखल क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने आरोपी की हरकतों का वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर कनखल देवेंद्र सिंह रावत ने तुरंत टीम को मौके पर भेजा, लेकिन आरोपी वहां से निकल गया। कुछ देर बाद वह दोबारा मौके पर पहुंचा और फिर अशोभनीय हरकतें करने लगा।
सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल संजू सैनी ने गंगनहर पटरी पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान मौजूद महिलाओं ने उसकी पिटाई भी की।
हर रविवार हरिद्वार आता था आरोपी
कनखल थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम प्रभाकर मिश्रा निवासी मकतूलपुरी, रामनगर, रुड़की बताया। वह कानून (ला) की पढ़ाई कर रहा है और एक सीए के कार्यालय में अकाउंटेंट का कार्य करता है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह हर रविवार स्कूटी से हरिद्वार आता था और गंगनहर पटरी व अन्य सुनसान स्थानों पर महिलाओं को देखकर गंदी हरकतें करता था।
पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर सख्ती: सीएम धामी ने सभी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, मॉल और होटलों का ऑडिट कराने के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!