ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल  निर्देश पर रैश ड्राइविंग/स्टंट एवं उत्पात मचाने वाले बाइकर्स के विरुद्ध हुई कार्यवाही, 4 वाहन सीज

253 लापरवाह चालकों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस ने की कार्यवाही

10 वाहन सीज, 58 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण

 नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण  द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों व रैश ड्राइविंग/स्टंट एवं उत्पाद मचाने वाले बाइकर्स के विरुद्ध भी कार्यकाही किये जाने हेतु समस्त थाना/यातायात/सीपीयू प्रभारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 रैश ड्राइविंग/स्टंट एवं उत्पात मचाने वाले बाइकर्स के विरुद्ध काठगोदाम पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है।
उ0नि0 फिरोज आलम चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम, उ0नि0 महेंद्र राज चौकी प्रभारी दमुआढुंगा मय पुलिस टीम द्वारा पाठक जनरल स्टोर दमूवाडूंगा काठगोदाम के पास चैकिग अभियान के दौरान 4 मोटरसाइकिल/स्कूटी को सीज़ किया गया।

उक्त सभी चालकों द्वारा अपनी मोटरसाइकिल/स्कूटी मैदान में छोड़कर भाग गए थे, जिनको पिकअप के माध्यम से चौकी लाकर वाहन चालकों को बुलाकर 4 वाहनों को सीज़ किया गया।

 हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में जनपद नैनीताल पुलिस/यातायात एवम cpu प्रभारी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 253 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 170 वाहन चालकों से जुर्माना जमा करवाया गया, 10 वाहन सीज तथा 58 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही कर 92,000 रुपये राजस्व जमा करवाया गया।
जिसमें ओवर स्पीड- 54, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने पर-2 तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

नैनीताल पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें एवं जागरूक नागरिक की भूमिका का निर्वहन करें।
स्टंट एवं खतरनाक तरीके से वाहन न चलायें यह आपके एवं राहगीरों के जीवन को खतरे में डाल सकता है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दुकान में चोरी का खुलासा, नकदी व दस्तावेजों सहित आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!