ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

भीमताल। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मंत्री हरीश पनेरु ने जिलाधिकारी को पत्र लखकर भीमताल विधानसभा में पिछले चार दिनों से बंद सड़कों को खोलने की मांग की।

हरीश पनेरु ने बताया कि ग्रामीणों की आजविका दुग्ध उत्पादन व सब्जियों पर निर्भर है।

जिस कारण ग्रामीण दुग्ध डेरी तब दूध नहीं पहुंच पा रहे हैं और न ही हल्द्वानी मंडी तक सब्जी पहुंच पा रहे हैं, जिस कारण ग्रामीणों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 

हरीश पनेरू ने जिलाधिकारी से मांग की  यथाशीघ्र ग्रामीण क्षेत्र की बंद सड़कों को खोला जाए।

हरीश पनेरू ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ग्रामीण क्षेत्र की बंद सड़कों से अवगत कराया ।

सेवा में

जिला अधिकारी महोदया

जिला – नैनीताल

उत्तराखंड 

11/07/2024

महोदया 

जैसा कि आपको अवगत है की भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश सड़कों को पिछले चार दिन पहले भारी बारिश के कारण बंद कर दिया गया था जिसमें दोपहर 2 बजे 11/7/24 तक छिड़ाकन मिडार मोटर मार्ग, गौनियारो मोटर मार्ग, देवली नाई मोटर मार्ग, नरतोला लिंगडानी मोटर मार्ग, डालकनिया भोलापुर मोटर मार्ग, कौंता पटरानी ककोड़ मोटर मार्ग सहित कई छोटे मार्ग भीमताल ब्लॉक, रामगढ़ ब्लॉक एवं धारी ब्लॉक में नहीं खुल पाएं है जिससे ग्रामीण छेत्रों में रोज मर्रा की वस्तुओं को लेजाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा ग्रामीण जन जहां के तहां फसे हुए है जबकि अधिकारियों द्वारा मार्गों को खोलने के लिए दावे किए गए थे जो की खोखले साबित हो रहे हैं जिससे ग्रामीण जनता हताश निराश व परेशान है क्योंकि कई क्षेत्रों में तो अभी तक विद्युत आपूर्ति भी शुरू नहीं हो पाई है तथा भीमताल विधानसभा में हुए नुकसान का आंकलन और मुआवजा वितरित करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

अतः आपसे निवेदन है कि तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करना चाहें तो आपकी अतिकृपा होगी तथा संबंधित अधिकारियों के प्रति जनता का रोष कम हो सकेगा।

भवदीय

हरीश पनेरू 

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं प्रमुख उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी

9412088377

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : कोटाबाग रियाड गांव में शिक्षा और डिजिटल सुविधा को मिली नई उड़ान, मेधावी छात्र सम्मानित, स्मार्टपुर डिजिटल सेंटर का शुभारंभ

You missed

error: Content is protected !!