ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ADG प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र का लिया जायजा, नई चौकी का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री धामी द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण से हटाए गई भूमि में नया थाना स्थापित करने हेतु जारी घोषणा के क्रम में  अमित सिन्हा, ADG पुलिस प्रशासन महोदय ने नैनीताल पुलिस द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थापित नई पुलिस चौकी का जायजा लिया गया।

नए थाने हेतु आवश्यक BPR&D के निर्धारित मानकों संबंधी प्रस्ताव के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु योगेन्द्र सिंह रावत, डीआईजी कुमाऊं रेंज एवम  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल को निर्देश दिए गए। 

मौके पर मनोज ठाकुर अपर पुलिस अधीक्षक, नितिन लोहनी सीओ भवाली,  सुमित पांडे सीओ एसटीएफ व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा की शॉर्ट फिल्म ‘प्रोजेक्ट रूपांतरण’ रिलीज, मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता का संवेदनशील प्रयास

You missed

error: Content is protected !!