ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। ओखलकांडा के गांव पटरानी में सोमवार को हुए सड़क हादसे में चार लोगों की हुई मौत ओर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुए घायलों का आज नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने घायलों का हाल-चाल जाना।

 उन्होंने वहां घायलों का उपचार को लेकर मेडिकल प्रशासन के डाक्टरों से बातचीत की तो उन्होंने सभी घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए ।

सांसद अजय भट्ट का कहना है कि जानकारी के अनुसार ड्राइवर नशें में था उससे घटना वहां पर घटी है उनका कहना है कि सरकार ने घटना को लेकर सक्रियता दिखाई है साथ ही उन्होंने पहाड़ पर चलने वाले ड्राइवर और यात्रियों से भी अपील की है कि शराब पीकर यात्रा ना करें ।

अगर ड्राइवर नशें में हो तो गाड़ी से उतर जाए और पुलिस प्रशासन को सूचना दें ताकि ऐसे लोगों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा सकें।

 

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, रामगढ़ के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर जनता से मांगा आशीर्वाद

You missed

error: Content is protected !!