ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। शराब के नशे में टल्ली केमू के एक चालक ने बस दौड़ाकर 12 यात्रियों की जान आफत में डाल दी। यात्रियों को उसके नशे में होने का आभास हुआ तो बस में अफरातफरी मच गई। उन्होंने बस रोकने की गुहार लगाई लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

मंगलवार को केमू बस अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। बस को अक्सोड़ा, मुक्तेश्वर निवासी संतोष कुमार चला रहा था। जैसे ही बस ने रफ्तार पकड़ी तो चालक के हाव-भाव देखकर यात्री सहम गए।

उन्होंने बस को धीरे चलाने का आग्रह किया लेकिन चालक ने अनसुना कर दिया। चालक बस को तेज रफ्तार दौड़ाता रहा। यात्री अपनी सीट पर दुबके रहे। संयोग से लोधिया बैरियर पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बस को रोक लिया। इससे मामला खुल गया।

पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। प्रभारी यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता ने बताया कि चालक अक्सर नशे में वाहन दौड़ाता था, इसकी शिकायत भी मिली थी। नशे में वाहन दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें :  चार माह का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न, 20 महिलाओं ने सीखे स्वरोजगार के गुर

You missed

error: Content is protected !!