ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा – हल्द्वानी के बीच हवाई सेवा का हुआ शुभारंभ

दूरस्थ क्षेत्रों में आम नागरिकों को सुगम परिवहन होगा उपलब्ध : मुख्यमंत्री

अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच हवाई सेवा का आज शुभारंभ हो गया। इस सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वर्चुअल माध्यम से किया।
शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत इन सेवाओं का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा उत्तराखंड का प्राचीन नगर होने के साथ ही ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर हैं।

ये शहर प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक मंदिरों और समृद्ध संस्कृति के लिए देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हेली सेवा शुरू होने से अब पर्यटक हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक और भी आसानी से पहुँच सकेंगे।

इन सेवाओं से हल्द्वानी से अल्मोड़ा महज़ कुछ मिनटों में पहुंचा जा सकेगा। हेली सेवाओं के प्रारंभ होने से दोनों क्षेत्रों में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के अंतर्गत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ एवं हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन हवाई सेवाओं के शुरू होने से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आम नागरिकों का आवागमन सुगम होगा।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि इस सेवा के प्रारंभ होने से अल्मोड़ा वासियों को बहुत राहत मिलेगी। आपात परिस्थितियों में भी लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे अल्मोड़ा के पर्यटन को पंख लगेंगे तथा आर्थिकी में वृद्धि होगी।
प्रतिदिन चलने वाली इस हवाई सेवा को हेरिटेज एविएशन के माध्यम से संचालित किया जाएगा। यह सेवा दिन में दो बार अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच चलेगी।

पहली उड़ान 12:50 पर रवाना होगी तथा दूसरी उड़ान का समय 16:10 बजे रहेगा। किराया 2500 रुपए रहेगा। यात्री https://airheritage.in/ के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

इस दौरान अल्मोड़ा से जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, उप जिलाधिकारी संजय कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी वर्चुअली रूप से जुड़े।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का जनसंपर्क अभियान, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

You missed

error: Content is protected !!