ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अंजुमन सिद्दिकियान कमेटी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का दिया संदेश

हल्द्वानी। अंजुमन सिद्दिकियान कमेटी की ओर से रविवार को चोरगलिया रोड स्थित एक मैरिज हॉल में सीबीएसई एवं उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 60 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ कमेटी के सदर राशिद हुसैन सिद्दीकी और जनरल सेक्रेटरी उजेर फिरोज ने अतिथियों का स्वागत कर किया। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना कमेटी का मुख्य उद्देश्य है।

मुख्य अतिथि जामा मस्जिद के इमाम मौलाना आजम कादरी एवं मस्जिद बंजरान के इमाम मौलाना अब्दुल बासिद ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मज़हर नईम नवाब, सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी, सपा नेता शोएब अहमद और कांग्रेस नेता सुहैल सिद्दीकी ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में बनभूलपुरा क्षेत्र के कॉमर्शियल पायलट बने आमिर आलम को उनकी विशेष उपलब्धि के लिए भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राशिद हुसैन सिद्दीकी, उजेर फिरोज, मोहम्मद यूसुफ, सईद आदिल, शावेज सिद्दीकी, अख्तर नईम, इनायत हुसैन, इख्तेदार उल्लाह, इंतजार हुसैन, सलमान सिद्दीकी, रईस वारसी, अरकम सिद्दीकी, आवेस इशरत, कमरान कैफी, फेज़ सिद्दीकी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आदर्श नवयुवक श्री रामलीला समिति की बैठक में आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले, पुतला दहन और रामबरात निकालने पर भी बनी सहमति

You missed

error: Content is protected !!