ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कोटाबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक, कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

चकलुवा में आयोजित बैठक में युवा कांग्रेस, पूर्व सैनिक व अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ समेत कई पदों पर हुई नियुक्तियां

कालाढूंगी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक के चकलुवा में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया।

बैठक में मुख्य कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ युवा कांग्रेस, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सहित विभिन्न इकाइयों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष पांडे ने कहा कि संगठन के विस्तार से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना पार्टी के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस मजबूत प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी।

बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी बनी जानलेवा, पत्थरों की चपेट में आकर कार क्षतिग्रस्त, चालक ने कूदकर बचाई जान

You missed

error: Content is protected !!