ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

7 करोड़ 95लाख की लागत से होगा भीमताल बाईपास नहर कवरिंग व सुधारीकरण का कार्य विधायक ने करवाया शासनादेश जारी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत के अतंर्गत बाईपास मोटर मार्ग पर की नहर कवरिंग की माग भीमताल नगर की जनता व ग्रामीण क्षेत्र के लोग कई वर्षो कर रहे थे।

नहर कवरिंग नही होने के भीमताल बाजार क्षेत्र मैं हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थीं जिस कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग व पर्यटको को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता था।

भीमताल नगर व पहाड़ के किसानो व ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से भीमताल बाईपास मोटर मार्ग की नहर कवरिंग करने माग की।

नगर व भीमताल विधानसभा क्षेत्र वासियों की माग पर विधायक कैड़ा ने क्षेत्र के लोगो की परेशानियों को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियो को आगणन बनाकर शासन को भेजने को कहा।

विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से बाईपास नहर कवरिंग के लिए धनराशि स्वीकृत करने की माग की।

विधायक की माग पर मुख्य मंत्री ने भीमताल बाईपास नहर कवरिंग व सुधारीकरण के लिए 7 करोड़,95 लाख की वित्तीय स्वीकृति दे दी थी।

विधायक कैड़ा ने आज शासनादेश जारी करा दिया है।

जल्दी ही नहर कवरिंग , टायल्श निमार्ण का कार्य सुरू किया जायेगा ।विधायक कैड़ा ने अधिकारियो को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा है विधायक कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र वासियों की हर समस्या का समाधान हो।

इस दिशा मैं लगातार कार्य करने का प्रयास कर रहा हू। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 13 मई 2026

You missed

error: Content is protected !!