ब्रेकिंग न्यूज़
स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावियों का सम्मान, “उड़ान” समारोह में छात्र हुए सम्मानितकूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के दुरस्त क्षेत्र ढोलीगाँव से मल्ली डनशिली, तल्ली डनशिली, गड़युड़ा, जान सिमलकन्या के ग्रामीणों वर्षो के मोटर मार्ग निर्माण करने की मांग कर रहे थे मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक अपना सामान लाने, मरीजो को घोडो या कंधे में लाना पड़ता था! यहा के लोगो को काफी परेशानियों का समाना करने पड़ता था।

 ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग के निर्माण करने की मांग की!मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की।

मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए शाशन से 4करोड़ 95 लाख स्वीकृति कराने के बाद मंत्री कैड़ा ने आज मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया! मोटर मार्ग का निर्माण होने के उपरांत ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जायेगा! मंत्री ने अधिकारियो को गुणवत्ता के साथ जल्द मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण करने ने अधिकारियो को निर्देश दिये।

इसके साथ ही कैविनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार अपने ग्रह क्षेत्र ओखलकांडा ब्लॉक के ढोलीगाँव, पजेना, तल्ला कांडा, मल्ला कांडा, कुलोंन, दिगोली, धैना, पडायल, कुकना, बजवालगाव, कैड़ागाँव आदि गाँव में मंत्री राम सिंह कैड़ा का ग्रामीणों ने फूल मलाओ ढ़ोल नगाड़ो से भव्य स्वागत किया! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो डामरीकरण, नव निर्माण का कार्य लगातार कार्य किया जा रहा है।

सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, बिजली जैसी मूल भुत समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास कर रहा हु! मंत्री कैड़ा ने क्षेत्रिय जनता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया! क्षेत्र के लोगो ने मंत्री कैड़ा का धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे

You missed

error: Content is protected !!