धारी तहसील के कौल गांव में अवैध निर्माण पर लगाम, पर्यावरण सुरक्षा समिति का गठन
भीमताल। धारी तहसील की ग्राम सभा कौल में रविवार को एक आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम क्षेत्र में बढ़ते अवैध निर्माण पर रोक लगाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आदर्श पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा संगठन समिति, ग्राम कौल का गठन किया गया।
समिति का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा क्षेत्र में स्थित बनभाम की सुरक्षा करना तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण पर निगरानी रखते हुए उसे रोकना रहेगा। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य कौल ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान मेला गीता बिष्ट मौजूद रहीं। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें लाखा को समिति का अध्यक्ष तथा प्रताप सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
ग्रामीणों ने समिति गठन को ग्राम के पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम बताया और सभी से सहयोग की अपील की गई।














