ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने अपना जनजागरण अभियान तेज कर दिया है।

इसी क्रम में उन्होंने विकास खंड धारी के ग्राम सुनकिया पहुंचकर स्थानीय मातृशक्ति से संवाद किया और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प साझा किया।

इस दौरान हरीश पनेरु ने महिलाओं को गंगाजल, श्रीमद्भगवद गीता के अंश और हनुमान चालीसा भेंट स्वरूप प्रदान किए। उन्होंने कहा कि समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जिसका सबसे अधिक असर युवा वर्ग पर पड़ रहा है। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो इसके दूरगामी दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं।

उन्होंने मातृशक्ति की भूमिका को इस अभियान में सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाएं अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाकर नशे के खिलाफ मजबूत दीवार खड़ी कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने भी नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

हरीश पनेरु ने बताया कि उनका यह अभियान आगे भी विभिन्न गांवों में जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके और एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, 12 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट; 11 अगस्त तक भारी बारिश के आसार

You missed

error: Content is protected !!