भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने प्रभागीय वनाधिकारी कुमाऊं मण्डल से जंगली जानवरों से भयभीत बच्चों के लिए स्कूल आने जानने के लिए वहां की व्यवस्था करने की मांग।
हरीश पनेरू ने कहा कि भीमताल विधानसभा के विकास खण्ड धारी, विकास खण्ड रामगढ़ व विकासखंड ओखलकांडा में क्न्य जीवों से वहाँ के स्थानीय निवासियों को काफी खतरा बढ़ता जा रहा जिसमें वन्य जीव द्वारा हमला करना प्रमुख है।
लेकिन वन प्रमुख विभाग द्वारा जान-माल की रक्षा हेत उचित कदम नहीं उठाये जा रहे है।
जिससे ग्रामीण जनता भय व्याप्त हो जिस कारण छोटे-2 बच्चे पैदल स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त वंदरो, भालु, लंगूरों द्वारा फसल को काफी नुकसान पहुंचाचा जा रहा है।
राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने प्रभागीय वनाधिकारी कुमाऊं मण्डल से इसके लिए वाहन व्यवस्था करने जानवरों पकड़ने व बच्चों को स्कूल आने जाने बंदरों व वन्य जीवों से निजात दिलाने की मांग की।





