ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लैंड फ्रॉड कमेटी की बैठक में 30 भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में भूमि धोखाधड़ी के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में लैंड फ्रॉड कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में भूमि धोखाधड़ी से जुड़े कुल 77 मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। विभिन्न जिलों से प्राप्त मामलों की गहन जांच के बाद कमिश्नर दीपक रावत ने 30 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

दीपक रावत ने बताया कि लैंड फ्रॉड से संबंधित मामलों की रिपोर्ट जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाती है, जिसके बाद प्रत्येक मामले की गंभीरता से समीक्षा की जाती है।

उन्होंने कहा कि यदि सुनियोजित तरीके से भूमि धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते हैं तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध के तहत भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 जून 2026
error: Content is protected !!