ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में जल्द ही प्रदेश मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी जानकारी दी है।

सीएम धामी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही कभी भी हो सकता है।

इस मामले में सभी स्तरों पर बातचीत हो चुकी हैं. जिसके बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है।

मीडिया के एक वर्ग में पिछले कुछ समय से राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें चल रही थी. सीएम धामी के बयान के बाद अब इन तमाम अटकलों पर विराम लगता दिखाई दे रहा है। शीर्ष नेतृत्व से भी इसे हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही सरकार अब इस ओर कदम आगे बढ़ाएगी।

उत्तराखंड में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार
राज्य विधानसभा के बुधवार से शुरू हो रहे मानूसन सत्र से पहले गैरसैंण में एक समाचार चैनल से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस संबंध में सभी स्तरों पर चर्चा की गयी है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होती है, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही किसी भी समय हो सकता है।

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की हाल में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ हुई बैठकों ने प्रदेश में इन अटकलों को हवा दी कि प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

पिछले दिनों से उत्तराखंड के तमाम नेता दिल्ली के चक्कर भी लगा रहे थे, जिसके बाद से ही इस तरह के क़यास लगने शुरू हो गए थे।

फिलहाल धामी मंत्रिमंडल में चार सीटें खाली चल रही हैं. जिनमें से तीन मंत्री पद तो 2022 में धामी सरकार का गठन होने के बाद से ही खाली चल रहे थे।

जबकि चौथा स्थान पिछले साल परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन से खाली हुआ है. जिसके बाद से इन खाली सीटों को भरे जाने की चर्चाएं काफी समय से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज: नैनीताल को मिलीं 1000 कंट्रोल यूनिट और 700 वीवीपैट मशीनें, कड़ी सुरक्षा में वेयरहाउस पहुंचीं

You missed

error: Content is protected !!