ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने की घोषणा से युवा बेरोजगार नाराज

पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने की घोषणा से युवा बेरोजगार नाराज हैं। पिथौरागढ़ में बेरोजगारों ने बैठक कर इसका विरोध किया।

मंगलवार को बेरोजगारों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू कर लाखों बेरोजगार युवाओं के रोजगार के समानता के अधिकार को छीना जा रहा है।

बेरोजगारों ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की नीति को भी बेरोजगार विरोधी बताया। कहा कि यदि सरकार इन निर्णयों को वापस नहीं लेती है तो इसे न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।

विरोध करने वालों में सूरज, प्रकाश, सुरेश, गणेश, पवन, अजय, नीरज, विशाल, नरेश, महेंद्र, तरुण, भावना, सुनीता, रेखा, कल्पना, ममता आदि बेरोजगार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाई, शहीद परिवारों के लिए कई नई सुविधाएं

You missed

error: Content is protected !!