कालाढूंगी विधानसभा के वार्ड संख्या 53 में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ “नगर के नायक सम्मान समारोह”
रिपोर्टर – नीरज तिवारी
हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड संख्या 53 स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में “नगर के नायक सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, पूर्व सैनिकों, शिवभक्तों, पुरोहितों, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी मातृशक्ति तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अनेक नागरिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज पाठक ने कहा कि समाज के वास्तविक नायक वे लोग हैं जो बिना किसी अपेक्षा के निरंतर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते हैं। ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान करना समाज के लिए प्रेरणादायी है तथा इससे सेवा और समर्पण की भावना को बल मिलता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रहित के लिए कार्य कर रहे लोगों के योगदान को पहचान देना हम सभी का दायित्व है। “नगर के नायक सम्मान समारोह” का उद्देश्य समाज में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करना और सेवा भाव रखने वाले लोगों को सम्मानित करना है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा की गई।
उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला और प्रेरणा देने वाला आयोजन बताया।

