ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी। कालाढूंगी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल संख्या UK06BA-2984 स्प्लेंडर बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 को बाजपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र रामचन्द्र ने थाना कालाढूंगी में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की लिखित तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले की जांच के दौरान करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लगातार पतारसी-सुरागरसी की।

जांच के दौरान पुलिस को सफलता मिली और आरोपी कुलविन्दर सिंह (19 वर्ष) पुत्र पहलवान सिंह निवासी गुलरभोज, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को मोटेश्वर महादेव मंदिर मोड़, बाजपुर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, कांस्टेबल किशन नाथ, कांस्टेबल अमनदीप सिंह तथा कांस्टेबल मिथुन कुमार शामिल रहे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 11 जून 2026
error: Content is protected !!