ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कोटाबाग ब्लॉक में तहसील दिवस का हुआ आयोजन, सभी विभागों के अधिकारी रहे मौजूद। 

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कोटाबाग। कालाढूंगी तहसील के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक में पहली बार तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

उपजिलाधिकारी कालाढूंगी सुधीर कुमार ने बताया कि कोटाबाग में पहली बार तहसील दिवस आयोजित होने के कारण और पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं हो पाने से लोगों को इसकी जानकारी कम मिल सकी। इसी वजह से केवल 13 फरियादी ही अपनी समस्याएं लेकर पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में तहसील दिवस की सूचना पहले से व्यापक स्तर पर दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

एसडीएम ने बताया कि आगे प्रत्येक तहसील दिवस अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। इससे जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनेगी।

इस अवसर पर तहसीलदार पूजा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में सनसनी: पढ़ाई कर रहे युवक की गला रेतकर हत्या, दो महिलाएं भी चाकूबाजी में घायल

You missed

error: Content is protected !!