ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी को नई उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मिल गई हैं। एसडीएम मोनिका ने पदभार ग्रहण करते ही शहर के विकास, मानसून तैयारियों और आपदा प्रबंधन को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात के दौरान जलभराव और आपदा से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार रहेगा।

कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम मोनिका ने कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में बारिश के दौरान नालों का पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर समय रहते आवश्यक कार्य कराए जाएंगे, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने बताया कि मानसून सीजन को देखते हुए आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखा जाएगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा शहर में सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी पूर्व की तरह जारी रहेगी।

एसडीएम मोनिका ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य हल्द्वानी को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाना है। इसके लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जाएगी और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के नशा मुक्ति केंद्र में प्रशासन का औचक निरीक्षण, मिलीं अनियमितताएं; सुधार के निर्देश
error: Content is protected !!