ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर में दो दिवसीय AGM में बैंक अधिकारियों के सेवा संबंधी मुद्दों और बैंक ऑफ बड़ौदा में सम्मानजनक विलय पर हुई विस्तृत चर्चा

रामनगर। नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (NBOA) की दो दिवसीय वार्षिक आम सभा (AGM) 11 एवं 12 जुलाई 2026 को रामनगर के पावलगढ़ स्थित सेवन कॉर्बेट रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के लगभग 150 सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से तथा 180 सदस्यों ने प्रॉक्सी के माध्यम से भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और विश्वास का परिचय दिया।

सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.एस. कन्याल ने की, जबकि महासचिव पीयूष पयाल ने संगठन की वार्षिक गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान बैंक अधिकारियों से जुड़े विभिन्न सेवा संबंधी मामलों, कर्मचारियों के हितों तथा नैनीताल बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में सम्मानजनक (At Par) विलय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने इन मुद्दों पर अपने सुझाव भी साझा किए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में AIBOA उत्तराखंड के महासचिव शैलेन्द्र राजपाल तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि वी.के. मेहरोत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा तथा बदलते बैंकिंग परिवेश में एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया।

आम सभा के दौरान संगठन के चुनाव भी संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से सी.एस. कन्याल को पुनः अध्यक्ष तथा पीयूष पयाल को पुनः महासचिव चुना गया। इसके अलावा नई कार्यकारिणी एवं विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्रीय सचिवों का भी चयन किया गया।

सभा के समापन अवसर पर महासचिव पीयूष पयाल ने AGM के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों, केंद्रीय समिति, आयोजन समिति तथा विशेष रूप से संजय जोशी के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने नवगठित टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी बैंक अधिकारियों के हितों की रक्षा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : च्यूरीगाड़ में विद्यालय स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों का धरना, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में उठी आवाज
error: Content is protected !!