ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ऑपरेशन प्रहार के तहत महिलाओं की सुरक्षा अभियान जारी, छेड़छाड़, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी/चोरगलिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने एक मनचले युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अली (42 वर्ष) पुत्र उस्मान शाह, मूल निवासी ग्राम बसेंगा, तहसील रतना, थाना नवाबगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी वार्ड नंबर-08, गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, पिछले करीब दो माह से एक युवती (काल्पनिक नाम रिया) का लगातार पीछा कर रहा था।

आरोप है कि 11 जुलाई 2026 को भी आरोपी ने युवती का पीछा किया, अश्लील इशारे किए, रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और तत्काल चोरगलिया पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 32/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 78, 126(2), 352 एवं 351(3) में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया वीर शहीदों को नमन

You missed

error: Content is protected !!