ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

ऑपरेशन ‘प्रहार’ में कालाढूंगी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

शातिर चोर को कालाढूंगी पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार 

रिपोर्टर नीरज तिवारी 

 कालाढूंगी। अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मई 2026 को वार्ड नंबर 01 कालाढूंगी निवासी गंगाराम पुत्र स्वर्गीय बालकिशन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोर उनके घर से नगदी और मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 47/2026 धारा 305(A) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू करते हुए करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर पुलिस ने पतारसी-सुरागरसी करते हुए राजेन्द्र सिंह राणा पुत्र भीम सिंह राणा निवासी वार्ड नंबर 01 डाक बंगला कालाढूंगी, उम्र 35 वर्ष, को कोटाबाग रोड स्थित वन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और नशा तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं तथा वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ ही देर में करेंगे ‘विजय शंखनाद’ रैली का आगाज

You missed

error: Content is protected !!