ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार शाम देहरादून पहुंचे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत गीत और भजन प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

भाजपा मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों को पार्टी के झंडों और रंगों से सजाया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से पहले ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थलों पर जुटने लगे थे। इस दौरान संगठन के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी हुई।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। गुरुवार शाम भाजपा कोर कमेटी की बैठक आयोजित होगी, जबकि रात आठ बजे मंत्रियों के साथ बैठक प्रस्तावित है।

प्रदेश भाजपा के लिए इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि दौरे के दौरान संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें :  बारिश को लेकर रेड अलर्ट, कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत ने सभी डीएम और एसएसपी को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!