ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में आज अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, बीजेपी के अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, समीर आर्या, बीजेपी के विधायक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने लोकसभा और निकाय चुनाव के लिहाज़ से कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की टिप्स दिए।

दुष्यंत गौतम ने कहा कि केंद्र द्वारा बनाई गई योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से पार्टी बिल्कुल तैयार है ।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिला में होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात; हुड़दंगियों को SSP की सख्त चेतावनी - 'शांति बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई'
error: Content is protected !!