ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सेना ने रात आतंकियों के 9 ठिकानों पर किया एयर स्ट्राइक,80 से जड़ा से आतंकियों किया ढेर,

भाजपा कार्य कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भारत ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे दिया है जिस भाषा में पाकिस्तान अक्सर बातें समझता है।रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसे आर्मी,नेवी और एयरफोर्स तीनों ने मिलकर अंजाम दिया। इसमें भारत के फाइटर जेट्स ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकवादियों से जुड़े नौ ठिकानों पर हमला किया।

जिन टारगेट को निशाना बनाया गया वे क्षेत्र के कुछ सबसे महत्वपूर्ण और लंबे समय से चले आ रहे आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्र थे। जिसमें 100 से अधिक आतंकियों के मरे जाने की सूचना मिली है।

भारत द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जोशी बनाया हाथों में भारत का झंडा लेकर भारत माता की जय,मोदी सरकार के जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। भारत की इस सफतला पर भाजपा कार्य कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।

मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय सेना द्वारा इस तरीके से हमला कर पाकिस्तान को जिस तरह से निस्तेनाबूत किया है आज उसी खुशी में भारतीय सेना को सलाम करने के लिए हम सभी कार्यकर्ता यहां पर मौजूद है।

कहां की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की सेना का हमेशा हौसला अफजाई करते हुए आ रहे है जिसका नतीजा यह है कि आज भारत को इतनी बड़ी सफलता मिली है भारतीय जाबाजो व उनके हौसलों को सलाम करने के लिए हम एकत्रित हुए हैं और मिस्ठान वितरण कार्यक्रम किया।

बता दे कि ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर किया गया है।जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।इस हमले में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) समूह का हाथ सामने आया है।

भारत ने अपने जवाबी एयर स्ट्राइक को ऐसे डिजाइन किया था कि लश्कर-ए-तैयबा,जैश-ए- मोहम्मद (जेईएम),हिजबुल मुजाहिदीन और उनसे जुड़े अन्य आतंकी नेटवर्क द्वारा उपयोग किए जाने वाले प्रमुख बुनियादी ढांचों को नष्ट किया जा सके।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : कोटाबाग में गजराज सिंह बिष्ट के होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
error: Content is protected !!